जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
प्रतापगढ़

*प्रतापगढ़ : प्रज्वल शुक्ल बने ‘अजगरा महासंवाद’ के विजेता, जीता ₹1.51 लाख का पुरस्कार

नगर पंचायत रामगंज के योगेश प्रताप सिंह द्वितीय और राजेंद्र कुमार पटेल तृतीय स्थान पर रहे*

अजगरा महान संवाद के तीनों विजेता

प्रतापगढ़। ऐतिहासिक अजगरा क्षेत्र में तीन दिनों से चल रहे अजगरा महोत्सव-2026 का गुरुवार की रात करीब 11 बजे भव्य समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित ‘अजगरा महासंवाद (द अजगरा डिबेट)’ के फिनाले में प्रतिभागियों ने अपने विचारों और तर्कों से उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। फिनाले में प्रज्वल शुक्ल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 1 लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र हासिल किया। योगेश प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 1 लाख 1 हजार रुपये तथा राजेंद्र कुमार पटेल को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 75 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। महासंवाद के विजेताओं के नामों की घोषणा अजगरा-रानीगंज क्षेत्र की 85 वर्षीय रामलली सिंह ने मंच से की। बुजुर्ग महिला से विजेताओं के नाम घोषित कराए जाने के कदम को बुजुर्गों के सम्मान और अजगरा की परंपरा से जोड़कर देखा गया। इसके बाद विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान की। फिनाले कार्यक्रम में शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, एसडीएम लालगंज, खंड विकास अधिकारी लक्ष्मणपुर, निर्झर प्रतापगढ़ी, मनोज मिश्र, प्रशांत सिंह, अनूप, संजीव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। महासंवाद के फिनाले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। तीन दिनों तक चले अजगरा महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें अजगरा महासंवाद प्रमुख आकर्षण रहा। विजेताओं की घोषणा और पुरस्कार वितरण के साथ ही महासंवाद का भव्य समापन हुआ।