जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
प्रतापगढ़

जेआरएफ में 81वीं अखिल भारतीय रैंक से विपिन सिंह ने बढ़ाया ढकवा का मान

*विपरीत परिस्थितियों में भी नहीं मानी हार, सफलता हासिल कर बने युवाओं के प्रेरणास्रोत*जी*

प्रतापगढ़। नगर पंचायत ढकवा निवासी विपिन सिंह पुत्र स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने रसायन विज्ञान विषय में नेट/जेआरएफ परीक्षा में 81वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। कठिन परिस्थितियों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और अभावों के बीच पढ़ाई जारी रखते हुए उन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। पहली बार नगर आगमन पर विपिन सिंह का शुभचिंतकों और मित्रों ने भव्य स्वागत किया। विनय सिंह की अगुवाई में आयोजित स्वागत समारोह में गणमान्य लोगों, शिक्षकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। विपिन सिंह ने अभावों के बावजूद शिक्षा के प्रति अपना समर्पण बनाए रखा। पिता के निधन जैसी कठिन परिस्थिति भी उनके हौसले को नहीं डिगा सकी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई जारी रखते हुए उन्होंने लगातार मेहनत की और जेआरएफ में 81वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि विपिन सिंह की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो विपरीत परिस्थितियों में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर विनय सिंह, विकास सिंह, गौरव कुमार सिंह, पंकज सिंह, मनोज सिंह, यशवंत यादव, मोनू सिंह, बंटी गुप्ता, मनीष गुप्ता, कन्हैया रावत, सिद्धार्थ सिंह, रोशन खरवार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।