जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : ऑपरेशन सजग से गांवों में बढ़ेगी सुरक्षा*

ग्राम सुरक्षा समितियां संभालेंगी मोर्चा, रात में पुलिस के साथ करेंगी संयुक्त गश्त*

प्रतापगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास बढ़ाने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग अभियान “ऑपरेशन सजग” का शुभारंभ किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र के प्रत्येक गांव में ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन किया गया है।
इन समितियों में गांव के जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिकों को शामिल किया गया है। ग्राम सुरक्षा समितियां पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर गांव की सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। अभियान के तहत पुलिस बल और समिति के सदस्यों द्वारा रात्रिकालीन संयुक्त गश्त की व्यवस्था की गई है। इसके लिए प्रत्येक गांव का विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है।
अपराध के आंकड़ों के आधार पर तय होगी गश्त
पुलिस ने गश्त की योजना तैयार करते समय CCTNS पोर्टल पर उपलब्ध चोरी, लूट सहित संपत्ति संबंधी अपराधों के घटनास्थल से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया है। अपराध की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष एवं प्रभावी गश्त कराई जा रही है। दूरस्थ और एकांत क्षेत्रों में भी पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।
फेरीवालों और किरायेदारों का होगा सत्यापन
ऑपरेशन सजग के अंतर्गत गांव एवं कस्बों में रहने वाले फेरीवालों, किरायेदारों तथा घुमंतू/खानाबदोश प्रवृत्ति के व्यक्तियों के सत्यापन का विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना है।
अभियान के प्रमुख उद्देश्य
ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देना।
पुलिस एवं ग्राम सुरक्षा समितियों के सहयोग से रात्रिकालीन गश्त सुनिश्चित करना।
चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करना।
CCTNS के अपराध आंकड़ों के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष गश्त करना।
दूरस्थ एवं एकांत बस्तियों में पुलिस की प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित करना।
फेरीवालों, किरायेदारों एवं घुमंतू व्यक्तियों का सत्यापन करना।
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक शीघ्र पहुंचाना।
ग्रामीणों में सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना मजबूत करना।
पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं समन्वय को बढ़ाना।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में शुरू किया गया “ऑपरेशन सजग” ग्रामीणों को सुरक्षा व्यवस्था का केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस के अनुसार अभियान के माध्यम से स्थानीय स्तर पर सतर्कता बढ़ेगी और दूर-दराज के गांवों को भी प्रभावी पुलिस निगरानी के दायरे में लाया जा सकेगा।
प्रतापगढ़ पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे ग्राम सुरक्षा समितियों में सक्रिय भागीदारी करें और रात्रिकालीन संयुक्त गश्त में पुलिस का सहयोग करें, ताकि गांवों को अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।