प्रतापगढ़: धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित आरोपी सुल्तानपुर से गिरफ्तार*
*आसपुर देवसरा पुलिस की कार्रवाई, 53.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में था वांछित*
प्रतापगढ़, 14 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आसपुर देवसरा पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित मुकदमे में वांछित एक आरोपी को जनपद सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना आसपुर देवसरा की टीम ने चांदा-कादीपुर रोड पर ग्राम भीटी के पास से संतोष कुमार यादव पुत्र स्व. लालजी यादव, निवासी ग्राम भीटी, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर, उम्र करीब 29 वर्ष को गिरफ्तार किया।
*53.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप*
पुलिस के मुताबिक, 17 सितम्बर 2025 को आशिर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड शाखा ढकवा के रीजनल मैनेजर ज्ञानेन्द्र यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि 8 मार्च 2025 से 26 जून 2025 के बीच 18 गांवों के 138 सदस्यों के साथ फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से कुल 53 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी, गबन एवं जालसाजी की गई। मामले में शाखा प्रबंधक वेद प्रकाश श्रीवास्तव, उप शाखा प्रबंधक कौस्तुभ उपाध्याय, फील्ड स्टाफ सिद्धार्थ यादव, सूरज कुमार सरोज, संतोष कुमार यादव तथा बाहरी दलालों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार संतोष कुमार यादव इसी मुकदमे में नामजद वांछित अभियुक्त बताया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरीन्द्र नारायण राय, कांस्टेबल नीरज पटेल, अरविन्द यादव, सोम चौहान, महिला आरक्षी बिन्दू कुमारी तथा चालक कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार, थाना आसपुर देवसरा शामिल रहे।