प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ त्रिपाठी का जोरदार स्वागत
कमलेश पाण्डेय को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा प्रतापगढ़ का जिला प्रभारी किया गया घोषित*
प्रतापगढ़। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ त्रिपाठी के नगर पंचायत ढकवा आगमन पर नगरवासियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर चर्चा हुई। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कमलेश पाण्डेय को प्रतापगढ़ का जिला प्रभारी घोषित किया गया। जिला प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने पर उपस्थित लोगों ने कमलेश पाण्डेय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डा. पंकज पाल, प्रदेश सचिव, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सहित उमाकांत दुबे, महेंद्र मिश्र, अखिलेश उपाध्याय, संजय उपाध्याय, संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। वक्ताओं ने समाज को एकजुट करने तथा संगठन को जनपद स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया।

