जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अपराध गोष्टी में दिए कड़े निर्देश*

अपराध नियंत्रण, कानून - व्यवस्था और लंबित मामलों के निस्तारण पर दिया जोर*

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रविवार को साईं कॉम्प्लेक्स, पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में अपराध गोष्ठी आयोजित कर जनपद की अपराध एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
गोष्ठी के दौरान एसपी ने अधिकारियों और थाना प्रभारियों से उनके-अपने क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
एसपी ने थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सतर्क एवं प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखी जाए और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक जनोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए।