जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

आसपुर देवसरा पुलिस की कार्रवाई, चांदा बाजार से पकड़ा गया आरोपी*

*प्रतापगढ़।* पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना आसपुर देवसरा की टीम क्षेत्र में अभियुक्त की तलाश एवं पतारसी-सुरागरसी में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चांदा बाजार से वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ राजन सिंह (35 वर्ष) पुत्र विश्वसेन सिंह उर्फ देवेन्द्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम आहोपुर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना आसपुर देवसरा में धारा 64(1), 75(2), 316(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा धारा 3(1), 3(1)ध, 3(2)(VA), 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
शैलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ राजन सिंह, पुत्र विश्वसेन सिंह उर्फ देवेन्द्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम आहोपुर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 35 वर्ष।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह के साथ कांस्टेबल शिवशंकर यादव, कांस्टेबल शिवम सिंह एवं कांस्टेबल विशाल सोनकर, थाना आसपुर देवसरा शामिल रहे।