जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
शादी समारोह के विवाद ने पकड़ा तूल बक्सा ब्लॉक में संविधान दिवस पर कार्यक्रम रारीकला स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया बक्सा थाने में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस प्रतापगढ़: जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण* प्रतापगढ़: NH-56 के किनारे स्कूल में लापरवाही का आरोप, बच्चों के हाथ में विद्यालय खोलने की जिम्मेदारी!*
लखनऊ

प्रतापगढ़: NH-56 के किनारे स्कूल में लापरवाही का आरोप, बच्चों के हाथ में विद्यालय खोलने की जिम्मेदारी!*

सुबह 9:30 बजे तक नहीं पहुंचे शिक्षक, दुकान से चाबी लेकर बच्चे खोलते हैं स्कूल का ताला; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल*

प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा क्षेत्र के नगर पंचायत ढकवा बाजार के बीचों-बीच राष्ट्रीय राजमार्ग NH-56 के किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय सोनपुरा प्रथम में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। विद्यालय की व्यवस्था को लेकर बच्चों के बयान ने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी और शिक्षकों की समयबद्ध उपस्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

*बच्चों के भरोसे विद्यालय का ताला खोलने की व्यवस्था!*
विद्यालय की जानकारी जुटाने पहुंची समाचार टीम को बच्चों ने बताया कि विद्यालय की चाबी बगल की दुकान पर रखी जाती है, जहां से बच्चे स्वयं चाबी लेकर विद्यालय का ताला खोलते हैं। यदि बच्चों के बताए अनुसार विद्यालय खोलने की जिम्मेदारी उन्हीं के हाथों में है, तो यह व्यवस्था विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।
*9:30 बजे तक विद्यालय में नहीं मिला कोई शिक्षक*
समाचार टीम जब सुबह करीब 9:30 बजे विद्यालय पहुंची तो मौके पर कोई शिक्षक मौजूद नहीं मिला। शिक्षकों की उपस्थिति और विद्यालय खुलने के समय को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं। विद्यालय में शिक्षकों के आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं होने की बात कही जा रही है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई आखिर किसके भरोसे चल रही है, यह बड़ा सवाल है।
*NH-56 के किनारे स्कूल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ का खतरा*
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। यदि विद्यालय खुलने के समय शिक्षक मौजूद नहीं रहते और बच्चे खुद ताला खोलकर परिसर में प्रवेश करते हैं, तो उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा होना स्वाभाविक है। सड़क के किनारे विद्यालय होने के कारण किसी भी प्रकार की अनदेखी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
*शिक्षा विभाग की निगरानी पर उठे सवाल*
विद्यालय की इस कथित व्यवस्था ने विभागीय निरीक्षण और निगरानी की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता है कि यदि विद्यालयों में समय से शिक्षक नहीं पहुंचेंगे तो बच्चों की शिक्षा व्यवस्था कैसे मजबूत होगी? सरकारी विद्यालयों में अनुशासन, समयबद्धता और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आखिर किसकी जिम्मेदारी है?
*खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा*

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी आसपुर देवसरा शैलजा मिश्रा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि “स्वगणना चल रही है। मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कर जो भी उचित कार्रवाई होगी, की जाएगी।