प्रतापगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, जौनपुर रेफर*
ढकवा बाजार मारी टक्कर, घायल युवक की पहचान सोनपुरा निवासी आनंद तिवारी के रूप में*
प्रतापगढ़। नगर पंचायत ढकवा बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया गया।
*पीछे से वाहन ने मारी जोरदार टक्कर*
जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से ढकवा बाजार की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
*प्राथमिक उपचार के बाद जौनपुर रेफर*
घायल युवक की पहचान सोनपुरा निवासी आनंद तिवारी पुत्र धर्मेंद्र तिवारी के रूप में हुई। सीएचसी बदलापुर में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन पैर में फैक्चर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे जौनपुर रेफर कर दिया गया।


