बक्सा ब्लॉक में संविधान दिवस पर कार्यक्रम
कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया
जौनपुर बक्सा ब्लॉक में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुआ। कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और शासन के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने की। उन्होंने संविधान की विशेषताओं पर बात की और कहा कि संविधान दिवस संवैधानिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का अवसर है। केवल औपचारिकता नहीं।
उन्होंने कहा कि हर नागरिक को संविधान में दिए गए अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। उनके मुताबिक संविधान के आदर्श अपनाकर जिम्मेदार और समरस समाज बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में एडीओ एजी अनुराग सिंह, एपीओ चंद्रभूषण सिंह, सचिव लक्ष्मी चंद्र ,तकनीकी सहायक पुष्पेंद्र, नरेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र साहू, प्रदीप कुमार, लाल बहादुर यादव, रोहित यादव, और ओमप्रकाश सहित ब्लॉक के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।