जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
नेशनल हाईवे 731 शिवगुलामगंज कट पर दो कारें टकराई यूपी पुलिस पीएसी में हुआ पूजा मौर्य का चयन प्रतापगढ़ पट्टी: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दूसरे विशेष दिवस पर एसडीएम के किया बूथों का निरीक्षण प्रतापगढ़ पट्टी : मानक के विपरीत सड़क निर्माण का विरोध करने पर लंभुआ बार एसोसिएशन परिसर में बनेगा भव्य वातानुकूलित सभागार सिंगरामऊ में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन,
लखनऊ

प्रतापगढ़ पट्टी: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दूसरे विशेष दिवस पर एसडीएम के किया बूथों का निरीक्षण

*फॉर्मों की उपलब्धता, AMF, BLO ऐप और एसएसआर टाइल के निस्तारण की एसडीएम ने ली जानकारी*


 प्रतापगढ़। पट्टी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान के अंतर्गत दूसरे विशेष अभियान दिवस पर एसडीएम पट्टी सुनील कुमार ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित फॉर्मों की उपलब्धता, AMF की स्थिति तथा BLO ऐप के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही एसएसआर टाइल के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी और पारदर्शिता पर जोर*
एसडीएम सुनील कुमार ने अभियान के दौरान प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बूथों पर निर्वाचन संबंधी आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने और BLO ऐप पर सूचनाओं को सही ढंग से अपडेट करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।