जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
शादी समारोह के विवाद ने पकड़ा तूल बक्सा ब्लॉक में संविधान दिवस पर कार्यक्रम रारीकला स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया बक्सा थाने में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस प्रतापगढ़: जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण* प्रतापगढ़: NH-56 के किनारे स्कूल में लापरवाही का आरोप, बच्चों के हाथ में विद्यालय खोलने की जिम्मेदारी!*
जौनपुर

बक्सा थाने में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ संविधान की शपथ दिलाई

बक्शा थाना परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ संविधान की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों और देश की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि संविधान दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि संविधान में निहित मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का अवसर है। प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।

इस दौरान शासन द्वारा आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

कार्यक्रम में एएसआई वीरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद यादव, रामभवन यादव, राम इच्छा यादव सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

संविधान के आदर्शों का सम्मान, लोकतंत्र की मजबूती का आधार।