जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
शादी समारोह के विवाद ने पकड़ा तूल बक्सा ब्लॉक में संविधान दिवस पर कार्यक्रम रारीकला स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया बक्सा थाने में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस प्रतापगढ़: जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण* प्रतापगढ़: NH-56 के किनारे स्कूल में लापरवाही का आरोप, बच्चों के हाथ में विद्यालय खोलने की जिम्मेदारी!*
जौनपुर

शादी समारोह के विवाद ने पकड़ा तूल

युवक पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला, मारपीट कर किया घायल

*सिंगरामऊ।थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। हमले में युवक के शरीर पर कई चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, करनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय फूलचंद्र निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उसका गांव के ही तीन युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बुधवार सुबह जब वह दोबारा शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अवनीश निषाद, रंजीत निषाद और महेंद्र निषाद ने उसे घेर लिया। आरोप है कि तीनों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

घटना के संबंध में सिंगरामऊ थाना प्रभारी मुन्नाराम घुसिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर उनकी तलाश की जा रही है।