रारीकला स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया
विद्यार्थियों ने उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर गतिविधियां हुई
राष्ट्रीय संविधान दिवस पर रारीकला स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा हुई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया और उसके मूल आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के साथ समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता के महत्व पर बात की गई।
बच्चों को संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां भी कराई गई कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना था।
विज्ञापन · 336 × 280