जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
जौनपुर/बक्सा में चोरी के मोबाइल का बड़ा नेटवर्क बेनकाब* प्रतापगढ़ : 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया* पीली नदी पर पुल के भूमिपूजन का शिलापट्ट क्षतिग्रस्त, प्रतापगढ़: जनगणना-2027 और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने की प्रेसवार्ता* बदलापुरखुर्द एवं रारीकला के स्कूलों में मनाया गया बाल दिवस 251 कलशों की भव्य यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
जौनपुर

251 कलशों की भव्य यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

भक्तिमय हुआ कटका गांव गणेश वंदना से निर्विघ्न होते हैं सभी शुभ कार्य : श्यामजी महाराज**

*संवाददाता :-मछली शहर माता चरण पांडे*

**बरईपार, जौनपुर।** बरईपार क्षेत्र के कटका गांव में शनिवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक श्यामजी महाराज के सानिध्य में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ 251 कलशों की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा के दौरान पूरा गांव हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा।

सुबह से ही गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। पीले वस्त्र धारण कर सैकड़ों महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ, डीजे पर बजते भक्ति गीत और भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र रहे। गांव के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा के बीच कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ।

**गणेश वंदना से निर्विघ्न होते हैं सभी शुभ कार्य : श्यामजी महाराज**

कथा के प्रथम दिन कथावाचक श्यामजी महाराज ने भगवान गणेश की महिमा और उनकी आराधना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुभ कार्य का प्रारंभ भगवान गणेश की वंदना से करना चाहिए। उनकी कृपा से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं। उन्होंने बताया कि शिव महापुराण में भी भगवान शिव ने माता पार्वती को गणेश वंदना की महत्ता बताई है। कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शिव महापुराण का श्रवण किया।

**सात दिनों तक बहेगी शिवभक्ति की रसधार**

आयोजकों के अनुसार सात दिवसीय कथा प्रतिदिन दोपहर से शाम तक आयोजित होगी। इस दौरान भगवान शिव की महिमा, माता पार्वती से विवाह तथा शिव-शक्ति की दिव्य लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।

इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान आशा मिश्रा के साथ आयोजक डॉ. रमेश चन्द्र मिश्र, सुरेश कुमार मिश्र, समर्पण, राधेश्याम मिश्र, घनश्याम मिश्र, विनय मिश्र, कृष्ण चन्द्र मिश्र, डॉ. शाश्वत, गौरव, प्रशांत, शशांक, तारकेश्वर, हर्ष, मृदुल मिश्र सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।