जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा पुलिस ने गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, मिठाई और पटाखे बांटकर बिखेरी खुशियां तुलापुर में दीपावली पर जगमगाए 1100 दीपक प्रतापगढ़: तुलसी सदन में दिव्यांगजनों का दीपावली मेला, ट्राईसाइकिल वितरित* प्रतापगढ़: बेंती में श्री बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का आईजी ने लिया जायजा* प्रतापगढ़: दीपावली पर वृद्धाश्रम पहुंचे एसपी दीपक भूकर, बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां* प्रतापगढ़ : छोटी दीपावली पर गोवंशों के संग जिलाधिकारी ने मनाया दीपोत्सव, गोशाला में उमड़ी सेवा की भावना*
जौनपुर

तुलापुर में दीपावली पर जगमगाए 1100 दीपक

दुर्गेश्वरी धाम मंडल तुलापुर ने मां दुर्गेश्वरी मंदिर में किया भव्य आयोजन

*सिंगरामऊ।** क्षेत्र के डंडारी ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम तुलापुर स्थित मां दुर्गेश्वरी मंदिर में दीपावली के पावन अवसर पर 1100 दीपक जलाए जाएंगे। इसको लेकर दुर्गेश्वरी धर्म मंडल के सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया है। वहीं कई दिनों से मंदिर की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई का कार्य भी कराया जा रहा है।

तुलापुर स्थित मां दुर्गा का मंदिर डंडारी डीह, डंडारी, तुलापुर, मेढ़ा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में शादी-विवाह सहित अन्य धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों की शुरुआत मां दुर्गा के मंदिर में पूजा-अर्चना कर की जाती है। मंदिर के प्रति लोगों की श्रद्धा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गांव के प्रत्येक घर से हर महीने मंदिर के नाम पर अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ न कुछ दान दिया जाता है। मां दुर्गा की प्रतिमा कितनी प्राचीन है, इसकी सटीक जानकारी किसी को नहीं है।

दीपावली पर मंदिर में 1100 दीप प्रज्वलित करने के लिए दुर्गेश्वरी धर्म मंडल के सदस्य तन-मन-धन से जुटे हुए हैं। पूरे मंदिर परिसर को दीपों से रोशन करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में उमेश मिश्रा के नेतृत्व में कोमल मिश्रा, आर्यन मिश्रा, सनी मिश्रा, टिंकू मिश्रा, मास्टर अमरनाथ मिश्र, गिरीश चंद्र मिश्र उर्फ दुलदुल मिश्रा , कमलेश मिश्रा, मुकेश मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, डॉ. शेषनारायण मिश्र, सोनू मिश्रा, सुभाष मिश्रा, रिंकू, प्रिंसु, कतवारू खरवार, पप्पू उपाध्याय, रमन मिश्रा, सुभाष चंद्र, आकाश, छोटू, ऋषभ,भारत मिश्र सहित अनेक ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।