जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
धनतेरस पर श्री गणपति ऑटो मोबाइल्स में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, दिनभर गुलजार रहा प्रतिष्ठान मेढ़ा में राम विवाह, हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय रामकथा काआज समापन स्वच्छ जौनपुर-स्वस्थ जौनपुर अभियान के तहत क्लीनिंग टास्क फोर्स ने चलाया सफाई अभियान नालासोपारा के भाजपा युवा नेता अमित दुबे का जौनपुर में हुआ सम्मान* नीरव सिंह की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने बदलापुर-शाहगंज हाईवे किया जाम* विधायक के आश्वासन पर खुला शाहगंज-बदलापुर हाईवे,
जौनपुर

स्वच्छ जौनपुर-स्वस्थ जौनपुर अभियान के तहत क्लीनिंग टास्क फोर्स ने चलाया सफाई अभियान

मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाया गया उक्त अभियान, हर शनिवार को अलग-अलग ग्राम पंचायत में चलाया जाएगा यह अभियान

**सिंगरामऊ।** मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर के अनुमोदन दिनांक 16 अक्टूबर 2026 के अनुपालन में जनपद में ग्राम पंचायतों की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गठित क्लीनिंग टास्क फोर्स द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार को एडीओ पंचायत रणजीत सिंह के नेतृत्व में क्लीनिंग टास्क फोर्स की टीम ने ग्राम पंचायत तियरा के जूनियर हाईस्कूल परिसर एवं बाजार में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान विद्यालय के मैदान और बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

गौरतलब है कि 'स्वच्छ जौनपुर, स्वस्थ जौनपुर' अभियान के तहत जनपद की ग्राम पंचायतों एवं राजस्व ग्रामों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुल 1037 सफाई कर्मियों को शामिल करते हुए विकास खंडवार 21 क्लीनिंग टास्क फोर्स यूनिट का गठन किया गया है। इन टीमों को ग्राम पंचायतों में नालियों, खड़ंजों, संपर्क मार्गों, पंचायत भवनों तथा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निर्देश के अनुसार विकास खंड एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के भ्रमण या निरीक्षण के दौरान किसी ग्राम पंचायत में गंदगी पाए जाने पर संबंधित क्लीनिंग टास्क फोर्स द्वारा तत्काल सफाई कराई जाएगी। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।