नालासोपारा के भाजपा युवा नेता अमित दुबे का जौनपुर में हुआ सम्मान*
घनश्यामपुर बाजार में गणमान्य लोगों ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित, नालासोपारा आने का दिया निमंत्रण
बदलापुर/जौनपुर।* जौनपुर की यात्रा पर आए नालासोपारा के युवा भाजपा नेता एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी अमित ओमप्रकाश दुबे का शुक्रवार को घनश्यामपुर बाजार में गणमान्य लोगों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी कमला प्रसाद तिवारी 'बड़े बाबू' ने धार्मिक अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान रामजियावन तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य रामानंद पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय, प्रिंसिपल डॉ. विनोद मिश्रा, प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर तिवारी, राधेश्याम दुबे, राजेश सिंह तथा देवरिया के समाजसेवी गोपाल दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि अमित दुबे की भाभी स्नेहा दुबे भाजपा की विधायक हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में बाहुबली विधायक हितेंद्र ठाकुर को पराजित कर जीत हासिल की थी।
इस दौरान अमित दुबे ने मिले सम्मान के प्रति सभी का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों को नालासोपारा आने का आमंत्रण दिया। घनश्यामपुर बाजार में कार्यक्रम के बाद वह निकटवर्ती कुशहा गांव निवासी एवं समर्थ दिव्यांग विद्यालय के संचालक अजय सिंह के घर आयोजित एकादशाह कार्यक्रम में भी शामिल हुए।