जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय जैवलिन खिलाड़ी रोहित यादव का कुंवर पब्लिक स्कूल में भव्य स्वागत, स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ में गरजे विशिष्ट बीटीसी-2004 के शिक्षक मछलीशहर में पत्रकारों और प्रशासन का जुटा संगम, संवाद कार्यक्रम में उठे जनहित के मुद्दे स्वदेशी दिवाली कार्यक्रम में बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, मिट्टी के दीपक बनाकर दिया राष्ट्रहित का संदेश सुल्तानपुर : राजस्व टीम पर हमले का पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार* श्रीराम-जानकी रामलीला का भव्य शुभारंभ
जौनपुर

अंतरराष्ट्रीय जैवलिन खिलाड़ी रोहित यादव का कुंवर पब्लिक स्कूल में भव्य स्वागत, स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

खेल प्रतिभा और उपलब्धियों की हुई सराहना, विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का दिया प्रेरक संदेश

जौनपुर। जनपद के अंतरराष्ट्रीय जैवलिन खिलाड़ी रोहित यादव का बुधवार को कुंवर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं मां इसराजी देवी महाविद्यालय, रैया गुलजारगंज परिसर में आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय एवं महाविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सम्मानित कर उनकी खेल उपलब्धियों की सराहना की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के प्रबंधक रोहित सिंह यादव ने किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित यादव को सम्मान स्वरूप उनकी उपलब्धियों से जुड़ा आकर्षक चित्र स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया। इस दौरान संस्थान परिवार ने उनका अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रबंधक रोहित सिंह यादव ने कहा कि रोहित यादव ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जौनपुर जनपद का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियां क्षेत्र के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि खेल जगत में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, नियमित अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति का होना बेहद जरूरी है।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के विद्यालय परिसर में पहुंचने से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने और खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिला। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय एवं महाविद्यालय परिवार ने खिलाड़ी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकाम

नाएं दीं।