जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज गजेंद्रपुर में 5 किलोवाट सोलर पावर ग्रिड का लोकार्पण सांसद सीमा द्विवेदी ने नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण बदलापुर में विधान परिषद चुनाव का मतदान संपन्न, शिक्षक निर्वाचन में 68.06% तो स्नातक में 36.73% पड़े वोट सीएमओ के औचक निरीक्षण में कई दिनों से गैरहाजिर मिले चिकित्सा अधिकारी, वेतन रोकने के निर्देश प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम* वाराणसी खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव मतदान शुरू
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम*

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी शिल्पा का रो-रोकर बुरा हाल*

प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा। घर से महज 100 मीटर दूर जंगलनुमा स्थान पर शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव चिलबिल के पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची आसपुर देवसरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मनमोहन यादव पुत्र रामसेवक यादव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, मनमोहन शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे घर से लापता हो गया था। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने घर से लगभग 100 मीटर दूर जंगलनुमा स्थान पर चिलबिल के पेड़ से उसका शव लटकता देखा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

*मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया युवक*

परिजनों के अनुसार, मनमोहन यादव मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक के दो छोटे-छोटे बेटे हैं। बड़ा बेटा शिवा महज पांच वर्ष का है, जबकि छोटा बेटा सूर्या अभी छह माह का है। पिता की असमय मौत से दोनों मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया।

*पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल*

मनमोहन की मौत से पत्नी शिल्पा का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक के बड़े भाई रवींद्र यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद से घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। गांव में भी शोक का माहौल है।

*पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा*

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटकने की सूचना मिलने पर हलका इंचार्ज सचिन कुमार को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।