वाराणसी खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव मतदान शुरू
जौनपुर बक्सा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता शांति से डाल रहे वोट
जौनपुर के बक्सा में वाराणसी खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 8बजे से शुरू हो गया| बक्शा विकासखंड परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता अपने वोट डाल रहे हैं |
जौनपुर के बक्सा ब्लॉक केंद्र पर स्नातक और शिक्षक मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दे रहे हैं| सुबह से ही केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है|
कुछ मतदाताओं ने बताया कि उनका मतदान केंद्र दूसरे विकासखंड में भेज दिया गया है| जिससे उन्हें आने-जाने में परेशानी हो रही है|
विज्ञापन · 336 × 280
