जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
यूपी के बेसिक स्कूलों के सभी शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच, हाईकोर्ट ने STF को सौंपी जिम्मेदारी सिंगरामऊ रियासत में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पारंपरिक शस्त्र पूजन* समाजसेवी किराना व्यवसायी का निधन प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तीन की दर्दनाक मौत* मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा सिंगरामऊ क्षेत्र श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र पूजन
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तीन की दर्दनाक मौत*

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पांच वर्षीय मासूम जिंदगी और मौत से जूझ रहा*

प्रतापगढ़। जिले के बाघराय थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब एक बजे भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। छेवंगा नहर के पास हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, कुंडा निवासी नोखेलाल (35) के यहां उनकी बहन रीता (45) और जीजा हैदर (48) आए हुए थे। हैदर प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र के जलालपुर के निवासी थे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे नोखेलाल अपनी बाइक से बहन रीता, जीजा हैदर और अपने पांच वर्षीय बेटे शिवम को लेकर प्रयागराज छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान बाघराय क्षेत्र में छेवंगा नहर के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नोखेलाल, हैदर और रीता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पांच वर्षीय शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में प्रयुक्त डंपर का नंबर UP 72 DT 5961 बताया गया है। पुलिस ने डंपर और उसके चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रतापगढ़ मोर्चरी भेज दिया है।एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जहां परिवार अपने प्रियजनों को खोने के गम में डूबे हैं, वहीं पांच वर्षीय मासूम शिवम की गंभीर हालत को लेकर चिंता बनी हुई है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।