जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
वाराणसी खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव मतदान शुरू बदलापुर खुर्द स्कूल के प्रांगण में लगा ऐतिहासिक मेला प्रतापगढ़ : लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न* रजनीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी हुई मालगाड़ी, आवागमन बाधित जन कल्याण दुर्गा पूजा समिति उत्तर पट्टी में बच्चियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम, भक्ति गीतों से गूंज रहा पंडाल प्रतापगढ़: भरत मिलाप पर्व को लेकर प्रतापगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था सख्त*
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न*

डीएम - एसपी सहित जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट रहे भ्रमणशील, सभी 48 मतदान केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई प्रक्रिया*

प्रतापगढ़, 23 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जनपद प्रतापगढ़ में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुआ। जिले के सभी 48 मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया सकुशल पूरी हुई। जनपद में कुल 39.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। स्नातक निर्वाचन में 34.60 प्रतिशत तथा शिक्षक निर्वाचन में 53.17 प्रतिशत मतदान हुआ जनपद में स्नातक निर्वाचन के लिए 29,515 तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए 9,877 मतदाता पंजीकृत थे। इस प्रकार दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 39,392 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। शिक्षक निर्वाचन में स्नातक की अपेक्षा अधिक मतदान दर्ज किया गया डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर सुबह से ही भ्रमणशील रहे। अधिकारियों ने विकास खंड सदर, राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़, तहसील सदर एवं विकास खंड लालगंज के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार भ्रमणशील रहकर मतदान की निगरानी करते रहे। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। राजनीतिक दलों के एजेंटों की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई। प्रशासन एवं पुलिस विभाग की सतत निगरानी और अधिकारियों की सक्रियता से जनपद के सभी 48 मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।