जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज गजेंद्रपुर में 5 किलोवाट सोलर पावर ग्रिड का लोकार्पण सांसद सीमा द्विवेदी ने नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण बदलापुर में विधान परिषद चुनाव का मतदान संपन्न, शिक्षक निर्वाचन में 68.06% तो स्नातक में 36.73% पड़े वोट सीएमओ के औचक निरीक्षण में कई दिनों से गैरहाजिर मिले चिकित्सा अधिकारी, वेतन रोकने के निर्देश प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम* वाराणसी खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव मतदान शुरू
जौनपुर

सांसद सीमा द्विवेदी ने नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण

राज्यसभा सांसद निधि से पंडित शिव प्रसाद उपाध्याय वैद्य बाल शिक्षा निकेतन, महदा में हुआ निर्माण

सिंगरामऊ, जौनपुर।** सिंगरामऊ क्षेत्र के महदा स्थित पंडित शिव प्रसाद उपाध्याय वैद्य बाल शिक्षा निकेतन में राज्यसभा सांसद निधि से नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण मुख्य अतिथि एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश त्रिपाठी का उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद सांसद निधि से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया गया।

विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण से विद्यार्थियों को पठन-पाठन के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा। इससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अमिनेश उपाध्याय, स्वागतकर्ता पारसनाथ उपाध्याय, लक्ष्मीकांत मिश्रा (पूर्व मंडल अध्यक्ष), कमलेश मिश्रा, सत्यनारायण सिंह, कैप्टन रामगुण मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश तिवारी, महमूदपुर के ग्राम प्रधान संजय सिंह, ‘तीखी आवाज’ के संपादक अरविंद उपाध्याय, डा.चेतन पांडे चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा जौनपुर,पंकज दुबे, पप्पू उपाध्याय मामा तथा महदा के ग्राम प्रधान रवि मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। विद्यालय परिवार और उपस्थित लोगों ने आयोजन में सहभागिता निभाई।