प्रतापगढ़: भरत मिलाप पर्व को लेकर प्रतापगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था सख्त*
डीएम अभिषेक पाण्डेय और एसपी दीपक भूकर ने अधिकारियों के साथ की पैदल गश्त, चप्पे-चप्पे की सुरक्षा परखी*
प्रतापगढ़। भरत मिलाप पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रतापगढ़ शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भरत मिलाप पर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा, सुचारु व्यवस्था तथा शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य है कि पर्व के सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी तथा क्षेत्राधिकारी कार्यालय प्रेम प्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। भरत मिलाप पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और कानून-व्यवस्था कायम रखने पर विशेष जोर दिया है।




