श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज गजेंद्रपुर में 5 किलोवाट सोलर पावर ग्रिड का लोकार्पण
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने किया उद्घाटन, छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन*
सिंगरामऊ, जौनपुर।** श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज गजेंद्रपुर में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने 5 किलोवाट क्षमता वाले सोलर पावर ग्रिड का लोकार्पण किया। सौर ऊर्जा प्रणाली शुरू होने से विद्यालय में बिजली की व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई और शिक्षण कार्य अधिक सुविधाजनक हो सकेगा।
कार्यक्रम में पहुंचने पर विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राणा प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य शिव प्रकाश तिवारी सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में विजय कुमार चौधरी, चंद्रसेन सिंह, शीतला प्रसाद, पुष्पेंद्र यादव, मुकेश यादव, श्रीमती प्रीति यादव, शिव प्रसाद सिंह (बड़े बाबू), शैलेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण देव तिवारी, पंकज दुबे, मनोज कुमार, बसंत लाल यादव, समीउल्लाह, चंदा शर्मा और रामबाबू सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, मिथिलेश सिंह, सुनील कुमार तिवारी, सत्यदेव सिंह, मुन्नू यादव और आरके उपाध्याय सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य शिव प्रताप सिंह उर्फ नाटे सिंह, रमेश सिंह, पूर्व प्रधान राकेश तिवारी, ग्राम प्रधान हुकम यादव, जयशंकर तिवारी, डॉ. इंद्रजीत तिवारी और ओमप्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विद्यालय में सौर ऊर्जा प्रणाली की शुरुआत को शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक उपयोगी कदम माना जा रहा है। इससे बिजली की उपलब्धता में सुधार होने के साथ-साथ विद्यालय के दैनिक शैक्षणिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता मिलेगी।