जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
गौरव यादव बने पंजाब के स्थाई डीजीपी रोटावेटर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से अलग* प्रतापगढ़ : मुसहर बस्ती चरिया में डीएम ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं* सिंहौली अंडरपास के पास मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, अनिल मोदनवाल उर्फ चिंजू के रूप में हुई पहचान प्रतापगढ़ : नवरात्रि पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए* प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा : हर पूजा पंडाल में सीसीटीवी अनिवार्य, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर*
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : मुसहर बस्ती चरिया में डीएम ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं*

पात्रों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश, हर 45 दिन में गांव पहुंचकर विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा*

मुसहर बस्ती चरिया में डीएम ने लगाई चौपाल,

प्रतापगढ़, 10 अक्टूबर। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने शनिवार को नगर पंचायत सुवंशा बाजार की मुसहर बस्ती चरिया में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बस्ती के लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*आवास, पेंशन से लेकर पेयजल तक की ली जानकारी*

चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पेंशन, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य सेवाओं, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, विद्युत कनेक्शन, सड़क, पेयजल, आंगनबाड़ी सुविधाओं और तालाब आवंटन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से बस्ती के पात्र लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा करते हुए वंचित लोगों को चिह्नित कर नियमानुसार योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश जिलाधिकारी ने बस्ती के बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि बच्चे नियमित रूप से विद्यालय जाएं और शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
*शौचालय, रास्ते और फिल्टर पेयजल की व्यवस्था पर जोर*

बस्ती में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए डीएम ने सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण, रास्ते की व्यवस्था तथा फिल्टर पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कब्रिस्तान से अतिक्रमण हटाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने नगर पंचायत सुवंशा बाजार को चौपाल में सामने आई समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने और जरूरत पड़ने पर अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

*हर 45 दिन में गांव पहुंचकर विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा*

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बस्ती के विकास कार्यों और जनसमस्याओं के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 45 दिन में गांव का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति और चौपाल में सामने आई समस्याओं के समाधान की स्थिति देखी जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं से अब तक वंचित पात्र ग्रामीणों का चिह्नांकन कर उन्हें शत-प्रतिशत लाभ दिलाया जाए, जिससे सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच सके।ये अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।