जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
गौरव यादव बने पंजाब के स्थाई डीजीपी रोटावेटर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से अलग* प्रतापगढ़ : मुसहर बस्ती चरिया में डीएम ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं* सिंहौली अंडरपास के पास मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, अनिल मोदनवाल उर्फ चिंजू के रूप में हुई पहचान प्रतापगढ़ : नवरात्रि पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए* प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा : हर पूजा पंडाल में सीसीटीवी अनिवार्य, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर*
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : नवरात्रि पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए*

घी, सिंघाड़े का आटा और साबूदाने की होगी जांच; मिलावट रोकने के लिए चलाया गया विशेष अभियान*

प्रतापगढ़। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को जनपद के विभिन्न बाजारों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान घी, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना और साबुत सिंघाड़ा समेत चार खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के आदेश के अनुपालन में 10 अक्टूबर 2026 को यह अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-द्वितीय अभय कुमार सिंह के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने विभिन्न बाजारों में खाद्य पदार्थों की जांच की।
*विभागीय टीम ने अभियान के दौरान निम्नलिखित चार विधिक नमूने संग्रहित किए*

1 - घी: मदर डेयरी घी का एक नमूना रानीगंज कैंथौला, तहसील लालगंज से लिया गया।
2 -सिंघाड़े का आटा: ‘ऑल इज वेल’ ब्रांड के सिंघाड़े के आटे का एक नमूना संग्रहित किया गया।
3-साबूदाना: सुवंशा बाजार, तहसील रानीगंज से एक नमूना लिया गया।
4 - साबुत सिंघाड़ा: रानीगंज बाजार से एक नमूना संग्रहित किया गया।
प्रयोगशाला जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, नवरात्रि के दौरान व्रत में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। संग्रहित चारों विधिक नमूनों को विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी तथा डॉ. शमशुन नेहा उपस्थित रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया।