जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
गौरव यादव बने पंजाब के स्थाई डीजीपी रोटावेटर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से अलग* प्रतापगढ़ : मुसहर बस्ती चरिया में डीएम ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं* सिंहौली अंडरपास के पास मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, अनिल मोदनवाल उर्फ चिंजू के रूप में हुई पहचान प्रतापगढ़ : नवरात्रि पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए* प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा : हर पूजा पंडाल में सीसीटीवी अनिवार्य, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर*
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में निःशुल्क चेचक प्रतिरोधी शिविर का आयोजन, बच्चों को पिलाई गई दवा

शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान कादीपुर किलाई संतोष कुमार सिंह ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर शिशुओं से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों को शाखा आश्रम की ओर से निःशुल्क चेचक प्रतिरोधी दवा पिलाई गई।

प्रतापगढ़। जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय श्री सर्वेश्वरी समूह की उमरा शाखा की ओर से सामाजिक सेवा की दिशा में एक और पहल की गई। शाखा द्वारा संचालित अवधूत भगवान राम परामर्श होमियो चिकित्सालय के बैनर तले राम प्रताप लघु माध्यमिक विद्यालय, सराय भिखारी, प्रतापगढ़ के तत्वावधान में निःशुल्क चेचक प्रतिरोधी शिविर का आयोजन किया गया।

श्री सर्वेश्वरी समूह की विभिन्न शाखाएं जनसेवा के कार्यों के माध्यम से लोगों को सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रेरित कर रही हैं। इसी क्रम में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य बच्चों को प्रतिरोधी दवा उपलब्ध कराना और क्षेत्र में जनसेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा।

शिविर को सफल बनाने में राजीव सिंह, मनीष कुमार सिंह, जयनाथ, संतोष कुमार, विद्यालय के स्टाफ तथा क्षेत्रीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन के माध्यम से समूह ने सामाजिक सेवा और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाया।