जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
गौरव यादव बने पंजाब के स्थाई डीजीपी रोटावेटर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से अलग* प्रतापगढ़ : मुसहर बस्ती चरिया में डीएम ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं* सिंहौली अंडरपास के पास मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, अनिल मोदनवाल उर्फ चिंजू के रूप में हुई पहचान प्रतापगढ़ : नवरात्रि पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए* प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा : हर पूजा पंडाल में सीसीटीवी अनिवार्य, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर*
सुल्तानपुर

सुल्तानपुर : तिकोनिया पार्क में बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन और तोड़फोड़, संजय यदुवंशी समेत कई पर मुकदमा

*पुलिस के मना करने के बावजूद जारी रहा प्रदर्शन, यातायात बाधित करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप*

सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के तिकोनिया पार्क में बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन और कथित उपद्रव के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। संजय यदुवंशी समेत कई लोगों के खिलाफ प्राप्त तहरीरों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं। इसके बावजूद तिकोनिया पार्क में पुलिस की मनाही के बाद भी बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन किया गया सीओ सिटी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई, जिससे आसपास के लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पार्क में स्थापित सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान महापुरुषों की प्रतिमाओं पर जूते-चप्पल पहनकर चढ़ने और उनके अनादर की घटनाएं सामने आईं। इसके अलावा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर फाड़कर पैरों तले कुचलने का आरोप भी लगाया गया है। इन घटनाओं को लेकर मिली विभिन्न तहरीरों के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं।क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले में आगे की कार्रवाई दर्ज मुकदमों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।