जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमले में बुजुर्ग महिला की मौत; तीन गंभीर* बदलापुर खुर्द में तुलसी विवाह मनाया गया रथ की चपेट में आने से दो लोगों की मौत मेला देखकर घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, पेट में वार कर किया गंभीर रूप से घायल* ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से 31 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में 68 पुलिस निरीक्षकों के तबादले*
सुल्तानपुर

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, अधेड़ की मौके पर मौत

खेत से घर लौटते समय सोनावा आरा मशीन के पास हुआ हादसा, चालक ट्रक छोड़कर फरार

वाराणसी राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह सोनावा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

सोनावा निवासी सुरेश चंद्र मिश्रा (52) पुत्र विद्याधर मिश्रा शुक्रवार सुबह खेत देखने गए थे। वहां से बाइक से घर लौटते समय सोनावा आरा मशीन के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची चांदा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। मृतक की पत्नी सरोजा की चार माह पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे पवन (27), शुभम (23) और तीन बेटियां शालिनी (32), शिवांगी (26) व शिखा (18) हैं। सबसे छोटी बेटी की शादी नहीं हुई है। थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।