जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
रामकथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र हेलमेट पहनकर ही चलाएं दोपहिया वाहन, सुरक्षित रहेगा जीवन* सेवा को बनाया संकल्प, जरूरतमंदों का सहारा बन रही सेवार्थम फाउंडेशन ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिंगरामऊ पुलिस ने बरामद की लापता महिला, पति को किया सुपुर्द प्रतापगढ़ : महुली मंडी के धान क्रय केंद्रों पर पहुंचे जिलाधिकारी, खरीद व्यवस्था का लिया जायजा* लम्भुआ विधानसभा में बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह ने तेज किया जनसंपर्क
सुल्तानपुर

हेलमेट पहनकर ही चलाएं दोपहिया वाहन, सुरक्षित रहेगा जीवन*

बनभोकार में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, एसपी ने 100 लोगों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट*

चांदा, सुल्तानपुर। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर चोटों से बचाव और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को चांदा थाना क्षेत्र के बनभोकार गांव में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। फिलैंथ्रोपी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने 100 लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए।

इस मौके पर एसपी ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि अपने जीवन की सुरक्षा करना है। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

फाउंडेशन के अध्यक्ष सुभीत शुक्ला ने बताया कि हेलमेटमैन ऑफ इंडिया राघवेंद्र कुमार की प्रेरणा से यह अभियान आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट के नियमित इस्तेमाल की आदत विकसित करना और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का भाव बढ़ाना है।