शम्भूगंज में शिव बहादुर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ पीडीए सम्मेलन
*_देश के लोकतंत्र को लहूलुहान करने वाले का बचाव करने वाले लोकतंत्र के हत्यारे हैं : शिक्षक श्यामलाल निषाद_*
*लम्भुआ।* आज दिनांक 08.10.2026 को 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के अभियान के अनुक्रम में शिव बहादुर शर्मा के नेतृत्व में विकास खण्ड भदैंयाँ के शम्भूगंज में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। सह आयोजक रवि कुमार कोरी रहे।
सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" (190-विधानसभा लम्भुआ) ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के लोकतंत्र को लहूलुहान करने वाले का बचाव करने वाले लोकतंत्र के हत्यारे हैं। सत्ता के बूट से लोकतंत्र को कुचलने वाली सरकार का जनता 2027 में पतन कर देगी।
सम्मेलन के संयोजक राम करन गौतम रहे। कार्यक्रम पूर्व प्रधान श्रीपाल यादव की अध्यक्षता एवं राकेश यादव के संरक्षण में सम्पन्न हुआ।