चरित्र एवं नैतिकता से ही राष्ट्र का विकास, निबंध प्रतियोगिता में 67 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा सिम्पल पुत्री विक्रम ने प्रथम, कक्षा 12 के मंगल पाण्डेय पुत्र राकेश कुमार पाण्डेय ने द्वितीय तथा प्रांश गुप्ता पुत्र फतेह बहादुर गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतापगढ़। बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उनमें नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से श्री सर्वेश्वरी समूह, शाखा उमरा, प्रतापगढ़ के सौजन्य से मोती सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, सराय भिखारी, प्रतापगढ़ में “चरित्र एवं नैतिकता से ही राष्ट्र का विकास” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 67 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के बाद जांच समिति के सदस्यों बबऊ कुमार, धर्मेंद्र सिंह (राजीव), मनीष कुमार सिंह, बड़े बाबू जयनाथ एवं संतोष कुमार के नेतृत्व में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। यह प्रक्रिया प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा सिम्पल, पुत्री विक्रम, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 के छात्र मंगल पाण्डेय, पुसारांशत्र राकेश कुमार पाण्डेय, द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि प्रांश गुप्ता, पुत्र फतेह बहादुर गुप्ता, ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता छात्र-छात्राओं को शाखा आश्रम की ओर से प्रशस्ति पत्र के साथ क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर शाखा मंत्री ने विजेता छात्र-छात्राओं को अघोरेश्वर स्मारिका 2026, शाखा द्वारा संपादित वर्ष 2025-2026 के कार्यों की पुस्तिका तथा “शराब की चरम परिणति—अर्थी और कफन” विषयक पम्पलेट वितरित किए। इसके साथ ही विद्यालय के स्टाफ सदस्यों को भी अघोरेश्वर स्मारिका 2026 भेंट की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण, नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।