जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप यादव*
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ : मोबाइल पशु चिकित्सालय ने सोनपुरा वार्ड नंबर 8 में किया पशुओं का टीकाकरण प्रतापगढ़ थाना मांधाता के अंतर्गत हैंसी बाजार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार* सुल्तानपुर : शिक्षक दंपति हत्याकांड: 48 घंटे में खुलासे के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना प्रतापगढ़ : सुरक्षित बच्चे ही सुरक्षित व खुशहाल समाज बनाते हैं : सुनील गुप्ता* सड़क हादसे में महिला की मौत प्रतापगढ़: पितरों की शांति व मोक्ष की कामना लेकर गया धाम रवाना हुए राकेश मिश्र
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम*

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दिलाई सत्य, अहिंसा और जनसेवा की शपथ, उत्कृष्ट कर्मियों को किया सम्मानित*

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री फोटो पर माल्यार्पण करते अधीक्षक दीपक भूकर

प्रतापगढ़, 02 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को नमन किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज, क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी 112 प्रेमप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह और स्वच्छता के विचारों तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना को याद करते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र को दिशा प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, राष्ट्रसेवा और जनसेवा के आदर्शों पर चलने तथा अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले चयनित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने आचरण और कार्यशैली में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने जनपद में कानून-व्यवस्था, शांति, सौहार्द और आमजन की सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन और कर्तव्य निर्वहन में अपनाने का संकल्प लिया तथा दोनों महान विभूतियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।