जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप यादव*
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ थाना मांधाता के अंतर्गत हैंसी बाजार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार* सुल्तानपुर : शिक्षक दंपति हत्याकांड: 48 घंटे में खुलासे के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना प्रतापगढ़ : सुरक्षित बच्चे ही सुरक्षित व खुशहाल समाज बनाते हैं : सुनील गुप्ता* सड़क हादसे में महिला की मौत प्रतापगढ़: पितरों की शांति व मोक्ष की कामना लेकर गया धाम रवाना हुए राकेश मिश्र लंभुआ से लखनऊ तक गूंजा संवैधानिक अधिकारों का मुद्दा
सुल्तानपुर

हादसे ने छीना परिवार का सहारा, प्रेम निषाद के घर फिर पहुंची सेवार्थम फाउंडेशन

इलाज के बाद घर लौटे प्रेम को 10 हजार रुपये और जरूरी घरेलू सामान मिला, पहले भी दी थी 51 हजार की मदद

चांदा/सुलतानपुर। सड़क हादसे ने रामगढ़ निषाद बस्ती निवासी प्रेम कुमार निषाद के परिवार के सामने इलाज के साथ-साथ रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा कर दिया है। परिवार के इकलौते कमाने वाले प्रेम हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद लंबे इलाज से गुजर रहे हैं। अस्पताल से घर लौटने के बाद भी उनकी हालत ऐसी नहीं है कि वह पहले की तरह ठेला लगाकर परिवार का खर्च चला सकें। ऐसे में घर की जरूरतें पूरी करना और दवा-इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए चुनौती बना हुआ है।
परिवार की इस परेशानी की जानकारी मिलने पर सेवार्थम फाउंडेशन की टीम दोबारा उनके घर पहुंची। टीम ने प्रेम का हालचाल जाना और दवा-इलाज के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही राशन, खाद्य सामग्री और किचन में इस्तेमाल होने वाला जरूरी सामान भी परिवार को उपलब्ध कराया।
कुछ दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रेम को जौनपुर के शेखर क्रांति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया। इलाज के दौरान बढ़ते खर्च ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी थीं।
प्रेम की स्थिति की जानकारी मिलने पर सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर इलाज के लिए 51 हजार रुपये की सहायता दी थी। अब घर लौटने के बाद संस्था ने परिवार की मौजूदा जरूरतों को देखते हुए फिर सहयोग किया है।
फाउंडेशन की टीम ने कहा कि प्रेम के पूरी तरह स्वस्थ होने तक परिवार के साथ यथासंभव सहयोग जारी रखा जाएगा। संस्था ने सक्षम लोगों से भी ऐसे जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।