जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
सुल्तानपुर : शिक्षक दंपति हत्याकांड: 48 घंटे में खुलासे के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना प्रतापगढ़ : सुरक्षित बच्चे ही सुरक्षित व खुशहाल समाज बनाते हैं : सुनील गुप्ता* सड़क हादसे में महिला की मौत प्रतापगढ़: पितरों की शांति व मोक्ष की कामना लेकर गया धाम रवाना हुए राकेश मिश्र लंभुआ से लखनऊ तक गूंजा संवैधानिक अधिकारों का मुद्दा कृष्ण जन्मोत्सव पर गूंजा ‘नंद घर आनंद भयो’, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
सुल्तानपुर

सुल्तानपुर : शिक्षक दंपति हत्याकांड: 48 घंटे में खुलासे के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

*पोस्टमार्टम के बाद। कादीपुर - धोपाप मार्ग पर शव रखकर शिक्षक संगठनों ने जताया आक्रोश, धोपाप घाट पर हुआ अंतिम संस्कार*

सुल्तानपुर/कादीपुर। कुंभी डड़िया गांव में शिक्षक दंपति मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की हत्या के बाद बुधवार को भी आक्रोश का माहौल बना रहा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने दोनों शवों को कादीपुर-धोपाप मार्ग पर धोपाप पुल के पास रखकर धरना शुरू कर दिया। शव सड़क पर रखे जाने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। धरने की सूचना पर सीओ कादीपुर विनय गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों तथा शिक्षक नेताओं को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, शिक्षक संगठनों और परिजन आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा घटना के जल्द खुलासे की मांग पर अड़े रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और शिक्षक संगठनों से बातचीत कर 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन और शिक्षक संगठन धरना समाप्त करने तथा अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। शिक्षक संगठनों ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। आश्वासन के बाद दोनों शवों को धोपाप घाट ले जाया गया, जहां गमगीन माहौल में शिक्षक दंपति का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी। मृतक मुकेश सिंह के भाई की तहरीर पर कादीपुर कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटी हैं और घटना से जुड़े साक्ष्यों तथा संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कुंभी डड़िया गांव में हुई इस दोहरी हत्या के बाद से क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस के सामने अब 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करने की चुनौती है।