जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
डायट जौनपुर में नवाचार महोत्सव का आयोजन, शिक्षकों ने प्रस्तुत किए अभिनव प्रयोग सुल्तानपुर : कादीपुर कुम्हींडड़िया गांव में पति-पत्नी की हत्या से सनसनी सिकरारा में चोरी के प्रयास के दौरान युवक की हत्या, 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा यूजीसी नियमों में संशोधन की जरूरत, फर्जी मुकदमों पर हो कार्रवाई कांग्रेस अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर कर रही हमला : अजीत प्रजापति प्रतापगढ़ : माइक्रो फाइनेंस कंपनी में 53.90 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी
सुल्तानपुर

सुल्तानपुर : कादीपुर कुम्हींडड़िया गांव में पति-पत्नी की हत्या से सनसनी

*धारदार हथियार से हमला, मौके से कुल्हाड़ी बरामद; फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने शुरू की जांच*

सुल्तानपुर। कादीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हींडड़िया गांव में मंगलवार की भोर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के अनुसार, मंगलवार सुबह पुलिस को कुम्हींडड़िया गांव में पति-पत्नी के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में दोनों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।मृतका की पहचान विनीता सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि वह गांव में ही एक निजी स्कूल का संचालन करती थीं, जबकि उनके पति मुकेश सिंह एक स्कूल में अध्यापक बताए गए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। घटना के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने की बात कही है।