जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
बस की चपेट में आने से महिला की मौत बेटी की विदाई से पहले घर में चोरी प्रतापगढ़: दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश* ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में भाई दूज पर स्नेह और आध्यात्मिकता का संगम NH-731 पर भीषण सड़क हादसा सिंगरामऊ पुलिस ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जौनपुर

बस की चपेट में आने से महिला की मौत

बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

जौनपुर: बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार स्थित पुलिया के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में महिला शहनाज (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति असगर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल असगर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस फरार चालक और बस की तलाश में जुटी है। हादसे में महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।