जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
बस की चपेट में आने से महिला की मौत बेटी की विदाई से पहले घर में चोरी प्रतापगढ़: दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश* ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में भाई दूज पर स्नेह और आध्यात्मिकता का संगम NH-731 पर भीषण सड़क हादसा सिंगरामऊ पुलिस ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जौनपुर

बेटी की विदाई से पहले घर में चोरी

21 नवंबर को तिलक और 24 नवंबर को होनी है शादी,जेवर-नकदी समेत शादी का सामान गायब

जौनपुर: के मछली गांव में बेटी की शादी की खुशियां मनाने की तैयारी में जुटे एक परिवार को चोरों ने बड़ा झटका दे दिया। शादी से चंद दिन पहले चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी, साड़ी-कपड़े और शादी का अन्य सामान पार कर दिया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

मामला बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली गांव का है। बताया जा रहा है कि परिवार में 21 नवंबर को बेटी का तिलक और 24 नवंबर को शादी होनी तय है। इसके लिए घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी गए सामान में करीब 10 से 12 लाख रुपये के जेवरात और लगभग ढाई लाख रुपये नकद होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा शादी के लिए खरीदी गई साड़ियां, कपड़े और अन्य सामान भी गायब हैं।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। शादी की खुशियां अचानक चिंता और परेशानी में बदल गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।