NH-731 पर भीषण सड़क हादसा
ट्रक चालक की मौके पर मौत, पुलिस ने लिया शव कब्जे में
सिंगरामऊ (जौनपुर)।** थाना क्षेत्र के बछुआर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रक का अगला दाहिना पहिया फटने के बाद चालक सड़क किनारे खड़े होकर उसे ठीक कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार दूसरे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान राकेश सिंह (48) पुत्र स्वर्गीय मूलचंद सिंह, निवासी बाबाजी का सागर, थाना बंधुआ कला, जिला सुल्तानपुर के रूप में हुई है। वह ट्रक संख्या **UP 44 AT 2185** पर औरंगाबाद (बिहार) से बालू लादकर सुल्तानपुर लौट रहे थे। बछुआर गांव के पास पहुंचते ही उनके ट्रक का अगला दाहिना पहिया अचानक फट गया। इसके बाद वह ट्रक रोककर पहिया ठीक करने लगे।
इसी दौरान जौनपुर की ओर से आ रहे ट्रक संख्या **UP 15 DT 8799** के चालक धर्मवीर कुमार पुत्र रामकुमार, निवासी उजुरमऊ, बिंद्रा बाजार ने तेज रफ्तार में उनके ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर की चपेट में आने से राकेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिंगरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव और दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।