जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
यूजीसी नियमों में संशोधन की जरूरत, फर्जी मुकदमों पर हो कार्रवाई कांग्रेस अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर कर रही हमला : अजीत प्रजापति प्रतापगढ़ : माइक्रो फाइनेंस कंपनी में 53.90 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी 25 हजार के इनामी पूर्व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर* बक्सा में चलाया गया, बिजली बिल वसूली अभियान ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव*
सुल्तानपुर

यूजीसी नियमों में संशोधन की जरूरत, फर्जी मुकदमों पर हो कार्रवाई

*सामान्य वर्ग सुरक्षा अधिकार सम्मेलन में डॉ. संजय निषाद ने रखी बात*

लंभुआ सुलतानपुर निषाद पार्टी के तत्वावधान में रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में “सामान्य वर्ग संवैधानिक सुरक्षा अधिकार सम्मेलन” आयोजित किया गया। सम्मेलन में सुलतानपुर की 190 लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से निषाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और प्रबुद्ध वर्ग के लोग पहुंचे। आयोजन स्थल अंदर से लेकर बाहर तक लोगों की मौजूदगी से भरा रहा।

मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने संवैधानिक अधिकार, आरक्षण, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और कानून के निष्पक्ष इस्तेमाल को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यूजीसी को लेकर बनाए गए नियम-कानून में समय और परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक संशोधन किए जाने चाहिए।

एससी-एसटी कानून से जुड़े विषय पर डॉ. संजय निषाद ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ फर्जी या झूठा मुकदमा दर्ज कराने की शिकायत सामने आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून के दुरुपयोग को रोकने के लिए ऐसा प्रभावी प्रावधान होना चाहिए, जिससे जानबूझकर किसी निर्दोष व्यक्ति को गलत तरीके से मुकदमे में फंसाने वालों के खिलाफ भी जांच के बाद कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी कानून का उद्देश्य निर्दोष व्यक्ति को परेशान करना नहीं होना चाहिए।

डॉ. निषाद ने कहा कि सभी नागरिकों को अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। आरक्षण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़े विषयों को उचित मंच पर मजबूती से उठाने की जरूरत है। उन्होंने इन मुद्दों को आगे भी सदन और सार्वजनिक मंचों पर उठाने की बात कही।

सम्मेलन में डॉ. आशीष तिवारी की भूमिका भी प्रमुख रही। उन्होंने डॉ. संजय निषाद का 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा बजरंगबली की प्रतिमा भेंट की। पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने सम्मेलन में पहुंचे लोगों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को नेतृत्व तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। यूजीसी और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर लोगों की चिंताओं से उन्होंने डॉ. संजय निषाद को अवगत कराया था। उन्होंने कहा कि सेवार्थम फाउंडेशन बिना भेदभाव जरूरतमंदों की सेवा के लिए लगातार कार्य कर रहा है और लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का प्रयास करता है।

सम्मेलन में आरक्षण, संवैधानिक अधिकार, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और कानून के निष्पक्ष इस्तेमाल से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। लंभुआ से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या ने सम्मेलन में क्षेत्र की प्रभावी भागीदारी दर्ज कराई।