प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को दबोचा*
थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया के नेतृत्व में अपराधियों पर तंबाक तोड़ कार्यवाही*
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आसपुर देवसरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म के अभियोग में वांछित चल रहे 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना आसपुर देवसरा में धारा 64(1)/351(3) बीएनएस के तहत दर्ज अभियोग में वांछित शुभम गौतम पुत्र सुरेश गौतम, निवासी ग्राम पूरा, थाना आसपुर देवसरा को मंगलवार 22 सितंबर 2026 को देवरखा ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अवधराज यादव, कांस्टेबल अजीत चौहान और कांस्टेबल नन्दकिशोर, थाना आसपुर देवसरा शामिल रहे।
