नगर कोतवाल अनीता सिंह और सरायपोख्ता चौकी प्रभारी राहुल रंजन निलंबित
पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, निलंबन के कारण की स्थिति स्पष्ट नहीं,
*जौनपुर।** जनपद के पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। नगर कोतवाल अनीता सिंह और सरायपोख्ता चौकी प्रभारी राहुल रंजन को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पुलिस अधिकारियों के निलंबन की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, फिलहाल निलंबन के पीछे की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन · 336 × 280