जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
कानून-व्यवस्था के मद्देनजर यूपी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त* बक्सा थाना क्षेत्र मेंशैक्षणिक भ्रमण से लौट रही स्कूली बस डिवाइडर से टकराई* प्रतापगढ़ : नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठगे, महिला के नाम पर कराया 60 हजार का फाइनेंस* रोशनदान से मां ने झांका तो फंदे से लटक रही थी बेटी, मौत से मचा कोहराम परहित गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला* नगर कोतवाल अनीता सिंह और सरायपोख्ता चौकी प्रभारी राहुल रंजन निलंबित
जौनपुर

बक्सा थाना क्षेत्र मेंशैक्षणिक भ्रमण से लौट रही स्कूली बस डिवाइडर से टकराई*

20 से अधिक छात्र-शिक्षक घायल, 35 छात्र समेत 10 स्कूली स्टाफ थे सवार*

*जौनपुर।** बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज में शैक्षणिक भ्रमण से लौट रही स्कूली बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 20 से अधिक छात्र और स्कूल स्टाफ के सदस्य घायल हो गए। बस में करीब 35 छात्र तथा 10 शिक्षक-कर्मचारी सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. सैमुअल पॉल एन अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी लेते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हादसे में गंभीर रूप से घायल एक शिक्षिका की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस से उनके गंतव्य प्रतापगढ़ भेज दिया गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने तत्काल राहत एवं उपचार की व्यवस्था कराई।