जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
धनतेरस पर श्री गणपति ऑटो मोबाइल्स में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, दिनभर गुलजार रहा प्रतिष्ठान मेढ़ा में राम विवाह, हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय रामकथा काआज समापन स्वच्छ जौनपुर-स्वस्थ जौनपुर अभियान के तहत क्लीनिंग टास्क फोर्स ने चलाया सफाई अभियान नालासोपारा के भाजपा युवा नेता अमित दुबे का जौनपुर में हुआ सम्मान* नीरव सिंह की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने बदलापुर-शाहगंज हाईवे किया जाम* विधायक के आश्वासन पर खुला शाहगंज-बदलापुर हाईवे,
जौनपुर

परहित गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला*

गांव में मचा हड़कंप; मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम*

संवाद :माता चरण पांडे*

**जौनपुर।** मछलीशहर तहसील क्षेत्र के पराहित गांव में एक महिला के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है। वहीं, महिला के टावर पर चढ़ने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।