श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस
प्रतापगढ़। उत्तरायण एवं दक्षिणायन की संधि बेला में श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस समारोह श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा, प्रतापगढ़ के तत्वावधान में श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण के बीच हर्षोल्लासपूर्वक मनाया…
प्रतापगढ़। उत्तरायण एवं दक्षिणायन की संधि बेला में श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस समारोह श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा, प्रतापगढ़ के तत्वावधान में श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण के बीच हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।
समारोह के अवसर पर प्रातःकालीन सफाई एवं श्रमदान, प्रभात फेरी, ध्वज पूजन, सफल योनि का पाठ तथा सूक्ष्म प्रसाद वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद मध्याह्न में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी के दौरान विद्यालय के बच्चों ने प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में शाखा मंत्री ने वर्ष 2025-26 के दौरान शाखा की ओर से किए गए विभिन्न कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्णिमा सिंह ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया और समारोह के समापन की घोषणा की गई।

