तमंचा-कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
कुड़वार पुलिस ने सुरजीपुर के पास दबोचा, आठ मुकदमे दर्ज
कुड़वार। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुड़वार पुलिस ने शनिवार को सुरजीपुर गांव से हाईवे की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान शमीम पुत्र कलीम निवासी वजुपुर हड़ई, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर कुड़वार थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ सुलतानपुर के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी, गोवध निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, कांस्टेबल कलाम अहमद, अजीम अहमद और अरविंद यादव शामिल रहे।
