कोइरीपुर में भरत मिलाप मेले की धूम, भव्य झांकियों ने खींचा लोगों का ध्यान*
फीता काटकर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, भगवान की झांकी की आरती उतार मेला समिति को दिया सहयोग*
नगर पंचायत कोइरीपुर में सोमवार शाम ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले का शुभारंभ हुआ। कस्बा चौक स्थित रामलीला मंच पर ब्लॉक प्रमुख प्रतापपुर कमैचा सुषमा जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री अरुण जायसवाल और किन्नर प्रेम बुआ ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद अतिथियों ने भगवान की झांकी की आरती उतारी।
ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल ने मेला समिति को आर्थिक सहयोग दिया। समिति अध्यक्ष लालमनि अग्रहरि ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
मेले के तहत सोमवार रात शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल आकर्षक झांकियां (लाग) लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इन्हें देखने के लिए कस्बे और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे। मेला समिति की ओर से झांकियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करने की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान देवी प्रसाद वर्मा, जगन्नाथ अग्रहरि, अविनाश बरनवाल उर्फ सोनू, जितेंद्र जायसवाल, पूर्व चेयरमैन सौरभ साहू, सभासद राकेश मौर्य, प्रेमचंद जायसवाल उर्फ गुड्डू, कुलदीप अग्रहरि उर्फ गोलू, राजेश पांडेय, पप्पू, अमित जायसवाल और राकेश मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
