जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: जमीन के विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, पीड़िता ने थाने में लगाई गुहार* प्रतापगढ़: खेत से लौट रही महिला के साथ छिनैती का आरोप, गले से चेन और लॉकेट छीने* सिगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 145मरीजों की ओपीडी शक्तिपीठ महाकाली धाम के नवनिर्मित प्रवेशद्वार का भव्य लोकार्पण प्रतापगढ़ पहुंचीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, भाजपा पर जमकर साधा निशाना* कोइरीपुर चौक पर रामलीला मंचन का शुभारंभ, लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक
सुल्तानपुर

कोइरीपुर चौक पर रामलीला मंचन का शुभारंभ, लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक

ऐतिहासिक मेले में रामायण की लीलाओं का सजीव मंचन, मारीच वध से लंका दहन तक के प्रसंगों ने मोहा मन

कोइरीपुर (सुल्तानपुर)। नगर पंचायत कोइरीपुर के चौक पर ऐतिहासिक मेले के अवसर पर श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या की रामलीला के कलाकारों ने रामायण के प्रमुख प्रसंगों का सजीव मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक काटने के प्रसंग पर दर्शकों ने विशेष रुचि दिखाई।
रामलीला के दूसरे दिन स्वर्ण मृग प्रसंग, मामा मारीच वध, सीता हरण, श्रीराम-सुग्रीव मिलन, अशोक वाटिका में हनुमान जी के पहुंचने और लंका दहन की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली संवाद और सशक्त अभिनय से इन प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंचन देखने के लिए मेले में लोगों की भीड़ जुटी और धार्मिक माहौल बना रहा।
मेले के अध्यक्ष लालमणि अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का निर्देशन राकेश मिश्रा कर रहे हैं। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जा रहा है।
आयोजकों ने लोगों से सपरिवार मेले में पहुंचकर रामलीला देखने और रामकथा के प्रेरणादायी प्रसंगों का आनंद लेने की अपील की है। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बन रहा है।